Gillu: एक नज़र में
| पाठ | Gillu |
|---|---|
| पुस्तक | Panorama English Book, Part II, गद्य खंड का तीसरा पाठ |
| लेखिका | Mahadevi Verma (1907-1987), हिंदी की प्रसिद्ध कवयित्री |
| किस तरह का पाठ | संस्मरण (memoir), जिसमें लेखिका "I" बनकर अपना अनुभव सुनाती हैं |
| कहानी किसकी है | Gillu, गिलहरी का एक छोटा बच्चा, जिसे लेखिका ने पाला |
| पाठ की सीख | मनुष्य और पशु के बीच प्रेम और अपनापन |
परीक्षा में यह पाठ कैसे आता है: खंड-अ (Section A) में इस पाठ के छोटे तथ्यों पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न बनते हैं: गिलहरी के बच्चे को किसने घायल किया, Gillu की आँखें कैसी थीं, 'chik-chik' करके वह क्या बताता था। खंड-ब (Section B) के प्रश्न 4 में 2 अंक के छोटे प्रश्न आते हैं, जैसे How did the author try to feed the squirrel? इनका उत्तर अंग्रेज़ी में 30 से 40 शब्दों में देना होता है।
Gillu की कहानी मन को छू लेती है। उसे पुस्तक में पूरा पढ़िए, फिर यहाँ का सार और प्रश्न कीजिए। आख़िर में 20 प्रश्नों की क्विज़ से देखिए कि कितना याद रहा।
लेखिका के बारे में
Mahadevi Verma (1907-1987) हिंदी कविता के छायावादी (Chayavadi) युग की प्रमुख कवयित्री थीं। वे जानी-मानी कहानी-लेखिका भी थीं और प्रसिद्ध हिंदी साप्ताहिक "Chand" की संपादक रहीं।
उनकी कुछ रचनाएँ: Deep Shikha, Yama, Nihar (कविता), Shrinkhla ki Kadiyan, Mera Pariwar
सम्मान: उन्हें Mangla Prasad Prize, Bharat Bharti Award, Jnanpith Award और Padma Bhushan मिले।
साहित्य अकादमी (Sahitya Akademi) ने उन्हें अपना Fellow भी चुना था।
इस पाठ में वे "I" बनकर गिलहरी के एक घायल बच्चे की याद सुनाती हैं: उसे कैसे बचाया, कैसे पाला, और कैसे वह नन्हा जीव उनके घर का सदस्य बन गया।
पाठ का सार: 1. कौए और घायल गिलहरी का बच्चा
एक सुबह लेखिका कमरे से निकलकर बरामदे (verandah) में आईं तो देखा कि दो कौए गमलों (flowerpots) पर चोंच मार रहे हैं। लग रहा था जैसे दोनों लुका-छिपी (hide and seek) खेल रहे हों।
तभी गमले और दीवार के बीच की दरार में छिपे एक छोटे-से जीव पर उनकी नज़र पड़ी। पास जाकर देखा तो वह गिलहरी का एक छोटा बच्चा था। शायद वह घोंसले (nest) से गिर पड़ा था, और कौए उसे आसान शिकार (easy prey) मानकर उसके पीछे पड़े थे।
कौओं के हमले से उसे दो घाव लग चुके थे। बेचारा बिना हिले-डुले गमले से चिपका (clinging to the pot) पड़ा था।
पाठ का सार: 2. देखभाल और नामकरण
सबने कहा कि यह बचेगा नहीं, इसे छोड़ दो। पर लेखिका का मन यह बात मानने को तैयार नहीं हुआ। वे उसे धीरे से उठाकर अपने कमरे में ले आईं, रुई (cotton wool) से उसका ख़ून पोंछा और घावों पर Penicillin ointment लगाया।
- दूध में भिगोई रुई की पतली बत्ती (wick) उसके मुँह से लगाई गई। पर वह मुँह खोल ही नहीं पाया और दूध दोनों तरफ़ से बह गया।
- कई घंटे की देखभाल के बाद जाकर उसके मुँह में पानी की एक बूँद डाली जा सकी।
- तीसरे दिन तक वह इतना सँभल गया कि अपने दो छोटे पंजों (claws) से लेखिका की उँगली पकड़ने लगा। अपनी नीली, काँच के मनकों जैसी आँखों (blue, glass-beads-like eyes) से वह चारों ओर देखने लगा।
- तीन-चार महीने बीतते-बीतते उसके चिकने रोएँ (smooth fur), झबरीली पूँछ (bushy tail) और चंचल, चमकती आँखें देखकर सब हैरान थे।
अब वह बस "एक गिलहरी" नहीं था। लेखिका इसे common noun से proper noun बनना कहती हैं: उसे अपना नाम मिल गया, Gillu।
लेखिका ने खिड़की पर तार (wire) से फूलों की एक हल्की डलिया (flower basket) टाँग दी और उसमें रुई बिछा दी। दो साल तक यही Gillu का घर (abode) रहा। उसकी शरारतें (antics) और समझदारी (intellect) देखकर सब हैरान भी होते और ख़ुश भी।
पाठ का सार: 3. Gillu की शरारतें और उसकी भाषा
लेखिका लिखने बैठतीं तो Gillu उनका ध्यान खींचने (attract attention) का अपना ही तरीका निकालता:
- पहले उनके पैरों के पास आता,
- फिर तेज़ी से परदों (curtains) पर ऊपर चढ़ जाता,
- और उसी तेज़ी (breakneck speed) से नीचे उतर आता।
यह खेल तब तक चलता रहता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए उठ न जातीं। कभी-कभी वे उसे पकड़कर एक लंबे लिफ़ाफ़े (long envelope) में रख देतीं। लिफ़ाफ़े में बंद Gillu कई बार घंटों मेज़ पर दीवार से टिककर खड़ा रहता और अपनी चमकती आँखों से उनका काम देखता रहता।
भूख लगने पर Gillu 'chik-chik' करके बता देता, और उसे कुछ biscuits या Kaju मिल जाते। जाली वाली खिड़की के पास दूसरी गिलहरियाँ भी दिखती थीं। लेखिका सोचती थीं कि उनसे वह 'chik-chik' में न जाने क्या-क्या बातें करता होगा!
पाठ का सार: 4. आज़ादी और रोज़ का मिलना
Gillu खिड़की के पास बैठकर बड़े प्यार से बाहर की दुनिया निहारता रहता। यह देखकर लेखिका को लगा कि अब उसे आज़ाद करना ज़रूरी है।
उन्होंने खिड़की की जाली (wire-mesh) के एक कोने से कुछ कीलें निकालीं और छोटा-सा रास्ता बना दिया। इस रास्ते से बाहर जा पाने पर Gillu की ख़ुशी का ठिकाना न रहा (thrilled to be liberated)।
- ज़रूरी कागज़ों और चिट्ठियों के कारण लेखिका के न रहने पर उनका कमरा बंद रहता था।
- कॉलेज से लौटकर वे जैसे ही कमरे में आतीं, Gillu दौड़कर उन पर चढ़ जाता और सिर से पैर तक ऊपर-नीचे दौड़ता।
- लेखिका के जाते ही वह भी जाली के रास्ते बाहर निकल जाता और दिन भर अपने साथियों (his lot) के साथ डालियों पर उछलता-कूदता।
पाठ का सार: 5. थाली, Kaju और बीमारी के दिन
लेखिका के कई पालतू पशु-पक्षी थे। सब उन्हें प्यार करते थे, पर उनकी थाली से खाने की हिम्मत किसी ने नहीं की। Gillu इसमें अपवाद (exception) था। लेखिका खाने के कमरे में पहुँचतीं तो वह खिड़की से निकलकर आँगन की दीवार और बरामदा पार करता, मेज़ पर आ जाता और थाली में बैठना चाहता। बड़ी मुश्किल से लेखिका ने उसे थाली के पास बैठना सिखाया।
उसे सबसे ज़्यादा पसंद था Kaju। कई दिन Kaju न मिलता तो वह दूसरी चीज़ें खाता ही नहीं था, उन्हें अपने झूले (swing) से नीचे फेंक देता।
उन्हीं दिनों लेखिका एक मोटर कार दुर्घटना में घायल हो गईं और उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ा:
- कमरा खुलते ही Gillu झूले से नीचे दौड़ता, पर किसी और को देखकर उसी फुर्ती (alacrity) से अपने घोंसले में लौट जाता (scuttle back)।
- सब उसे Kaju देते रहे, पर लौटकर लेखिका ने झूला साफ़ किया तो वह Kaju से भरा मिला। लेखिका के बिना उसने अपना प्रिय भोजन भी बहुत कम खाया था।
- लेखिका की बीमारी (indisposition) के दिनों में वह तकिये पर उनके सिर के पास बैठ जाता और धीरे-धीरे उनका माथा और बाल सहलाता। उसका वहाँ से हटना ऐसा लगता जैसे कोई nurse या attendant जा रही हो।
पाठ का सार: 6. गर्मी की दोपहर और अंतिम विदा
गर्मी की दोपहर में लेखिका काम करतीं तो Gillu न बाहर जाता, न झूले में बैठता। उसने एक नया उपाय खोज लिया था: पास रखी सुराही (surahi) पर पसरकर लेट जाना। इससे वह ठंडा भी रहता और लेखिका के पास भी।
गिलहरी मुश्किल से दो साल जीती है। Gillu का जीवन भी पूरा होने को आया।
- अंतिम दिन उसने न कुछ खाया, न बाहर गया।
- रात में दर्द के बावजूद वह झूले से उतरकर लेखिका के बिस्तर पर आया। अपने बर्फ़ जैसे ठंडे पंजों (icy claws) से उसने वही उँगली पकड़ ली जिसे बचपन में, लगभग मरने की हालत में, पकड़ा था।
- पंजे इतने ठंडे थे कि लेखिका ने heater जलाकर उसे गरमी देने की कोशिश की।
- पर सुबह की पहली किरण छूते ही वह चल बसा।
इसके बाद उसका झूला हुक से उतार दिया गया और जाली का रास्ता बंद कर दिया गया। उसे सोनजुही की लता (Sonjuhi creeper) के नीचे समाधि दी गई, क्योंकि यह लता उसे सबसे प्यारी थी। लेखिका को इस विश्वास से सुख मिलता है कि किसी वसंत में वह उन्हें छोटे-से पीले जुही के फूल के रूप में खिला हुआ मिलेगा।
ध्यान दीजिए: पाठ की दो उपमाएँ (simile) ख़ास याद रखने लायक हैं: glass-beads-like eyes (काँच के मनकों जैसी आँखें), और Gillu का हटना like the going away of a nurse or attendant।
केंद्रीय भाव (Central Idea)
"Summarise the central idea" जैसा प्रश्न आए तो इसी बात को अपने शब्दों में लिखिए:
In 'Gillu', Mahadevi Verma tells how she saved a wounded baby squirrel from two crows and brought him up with love. Gillu became a dear member of her house. He played with her, missed her when she was in hospital and cared for her when she was ill. The lesson shows the deep bond between humans and animals.
हिंदी में: प्यार और देखभाल मिले तो एक नन्हा जीव भी घर का सदस्य बन जाता है। लेखिका ने Gillu को जीवन दिया, और Gillu ने बदले में उन्हें अपना पूरा प्रेम दिया।
कठिन शब्द और उनके अर्थ
| Word | हिंदी अर्थ |
|---|---|
| verandah | बरामदा |
| poking | चोंच या उँगली से कोंचना |
| assiduous | मेहनती, लगन वाला |
| mythical | पौराणिक, पुरानी मान्यता वाला |
| intercepted | बीच में रुक गया |
| prey | शिकार |
| assault | अचानक किया गया हमला |
| survive | जीवित बचना |
| accede | मान लेना, सहमत होना |
| ointment | मरहम |
| wick | बत्ती |
| claws | पंजे (नाखून वाले) |
| refulgent | चमकीला |
| abode | घर, निवास |
| antics | शरारतें, अनोखी हरकतें |
| intellect | बुद्धि, समझ |
| breakneck speed | बहुत तेज़ गति |
| liberated | आज़ाद किया गया |
| prancing | उछलना-कूदना |
| alacrity | फुर्ती, ख़ुशी से तैयार रहना |
| scuttle | जल्दी से भाग जाना |
| indisposition | बीमारी, अस्वस्थता |
| abstain | किसी काम से बचना, न करना |
| prostrate | ज़मीन पर पसरकर लेटा हुआ |
| eternal | हमेशा रहने वाला |
| creeper | लता, बेल |
| in the guise of | के रूप में |
इन शब्दों की spelling सँभालकर लिखिए: पुस्तक के अभ्यास में इन्हें गलत छापकर सही करने को कहा गया है: suddenly, penicillin, biscuit, favourite, squirrel, exception, spotted, envelope, pillow, belief।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए ज़रूरी तथ्य
- लेखिका Mahadevi Verma (1907-1987) छायावादी कवयित्री थीं और साप्ताहिक "Chand" की संपादक रहीं।
- उन्हें Mangla Prasad Prize, Bharat Bharti Award, Jnanpith Award और Padma Bhushan मिले।
- एक सुबह बरामदे में दो कौए गमलों पर चोंच (beaks) मार रहे थे, जैसे hide and seek खेल रहे हों।
- गिलहरी का बच्चा गमले और दीवार के बीच की दरार में छिपा था और गमले (pot) से चिपका हुआ था।
- कौए उसे easy prey समझ रहे थे। उनके हमले से उसे दो घाव लगे।
- ख़ून रुई (cotton wool) से पोंछा गया और घावों पर Penicillin ointment लगाया गया।
- उसे दूध में भिगोई रुई की बत्ती से खिलाने की कोशिश हुई, पर दूध दोनों तरफ़ से बह गया।
- कई घंटे बाद उसके मुँह में पानी की एक बूँद डाली जा सकी।
- तीसरे दिन उसने लेखिका की उँगली पकड़ी। उसकी आँखें blue, glass-beads-like थीं।
- तीन-चार महीने में उसके smooth fur, bushy tail और naughty refulgent eyes ने सबको हैरान कर दिया।
- उसका घर खिड़की पर तार से टँगी, रुई बिछी flower basket थी, जिसमें वह दो साल रहा।
- लेखिका लिखने बैठतीं तो Gillu उनका ध्यान (attention) चाहता था और परदों (curtains) पर चढ़ता-उतरता था।
- कभी-कभी लेखिका उसे लंबे लिफ़ाफ़े (long envelope) में रख देती थीं।
- भूख लगने पर वह 'chik-chik' करता था और उसे biscuits या Kaju मिलते थे।
- बाहर जाने का रास्ता जाली के कोने से कुछ कीलें निकालकर बनाया गया।
- ज़रूरी कागज़ों और चिट्ठियों के कारण कमरा बंद रहता था। लेखिका कॉलेज से लौटती थीं।
- थाली से खाने की हिम्मत अकेले Gillu ने की (exception)। लेखिका ने उसे थाली के पास बैठना सिखाया।
- उसका प्रिय भोजन Kaju था। Kaju न मिलने पर वह दूसरी चीज़ें झूले से नीचे फेंक देता था।
- मोटर कार दुर्घटना के कारण लेखिका अस्पताल में रहीं। लौटीं तो झूला Kaju से भरा मिला।
- किसी और को देखकर Gillu फुर्ती से घोंसले में लौट जाता था (scuttle back)।
- बीमारी में वह तकिये पर सिर के पास बैठकर माथा और बाल सहलाता था, जैसे कोई nurse या attendant हो।
- गर्मी की दोपहर में वह surahi पर लेटता था।
- गिलहरी की उम्र मुश्किल से दो साल होती है।
- अंतिम दिन उसने न खाया, न बाहर गया। रात में icy claws से उँगली पकड़ी, और लेखिका ने heater जलाया।
- सुबह की पहली किरण छूते ही वह चल बसा।
- उसके बाद झूला हुक से उतारा गया और जाली का रास्ता बंद कर दिया गया।
- उसकी समाधि Sonjuhi creeper के नीचे बनी। लेखिका को आशा है कि वह पीले जुही के फूल के रूप में मिलेगा।
लिखित प्रश्न और उत्तर (2 अंक, 30 से 40 शब्द)
हर प्रश्न पढ़कर पहले अपना उत्तर कॉपी में लिखिए, फिर दिए गए उत्तर से मिलाइए। प्रश्न 4 के दस प्रश्नों में से कोई पाँच ही करने होते हैं, इसलिए जो प्रश्न अच्छी तरह आते हों, उन्हें छोटे और साफ़ अंग्रेज़ी वाक्यों में लिखिए।
प्रश्न 1. How did 'Gillu' sustain wounds?
उत्तर:
Gillu was a tiny baby squirrel who had fallen from a nest. Two crows took him to be an easy prey and attacked him. He got two wounds and lay motionless, clinging to a flowerpot.
समझिए: 'Sustain wounds' का मतलब है घाव खाना। बच्चे का घोंसले से गिरना, कौओं का हमला और दो घाव, ये तीनों बातें आ गईं तो उत्तर पूरा है।
प्रश्न 2. In what condition did the narrator find Gillu? What did she do with it? What would you do in a similar situation?
उत्तर:
She found him wounded and motionless, hiding between a pot and the wall. Others said he would not live, but she took him to her room and treated his wounds. I would also look after such a helpless creature.
समझिए: प्रश्न तीन हिस्सों में है। पहले दो का उत्तर पाठ से आता है, तीसरा आपकी अपनी राय है और उसके लिए एक छोटा वाक्य बहुत है। दवा और दूध का पूरा ब्योरा अगले खंड के प्रश्न में मिलेगा।
प्रश्न 3. What does the transformation from the common to the proper noun imply? What difference does a name make?
उत्तर:
It means the squirrel was no longer just 'a squirrel'. He got his own name, Gillu, and became a part of the narrator's family. A name shows love and gives a creature its own identity.
समझिए: Squirrel जातिवाचक संज्ञा (common noun) है और Gillu व्यक्तिवाचक संज्ञा (proper noun)। परीक्षक यह देखना चाहता है कि आपने नाम को अपनेपन से जोड़ा या नहीं।
प्रश्न 4. Who started calling the tiny squirrel 'Gillu'? Where did he live?
उत्तर:
The narrator and the people of her house started calling him Gillu. She hung a light flower basket lined with cotton wool on the window with a wire. This basket was Gillu's home for two years.
समझिए: पाठ में we started calling him है, इसलिए 'the narrator' के साथ घर के लोगों को भी लिखिए। घर वाले हिस्से में flower basket, cotton wool और two years, तीनों आने चाहिए।
प्रश्न 5. How did Gillu try to attract the narrator's attention when she sat down to write?
उत्तर:
Gillu would come close to her feet, run swiftly up the curtains and come down at the same breakneck speed. He went on doing this again and again until she got up to catch him.
समझिए: चारों हरकतें उसी क्रम में लिखिए जिसमें Gillu करता था। आख़िरी बात भी लिखिए: यह सब तब तक चलता जब तक लेखिका उठ न जातीं।
प्रश्न 6. How would Gillu inform that he was hungry?
उत्तर:
When Gillu was hungry, he would make a twittering sound, 'chik-chik'. This was his way of telling the narrator about his hunger. Then she would give him some biscuits or Kaju to eat.
समझिए: twittering और chik-chik, ये दो शब्द इस उत्तर की जान हैं। अंत में biscuits या Kaju वाली बात जोड़ने से उत्तर पूरा लगता है।
प्रश्न 7. What prompted the narrator to set Gillu free?
उत्तर:
She saw Gillu sitting near the window and looking lovingly at the world outside, where other squirrels also came. She realised that it was necessary to set him free, so she made an opening in the wire-mesh.
समझिए: यह पुस्तक के अभ्यास का प्रश्न है। Prompted का अर्थ है किस बात ने ऐसा करने को प्रेरित किया, इसलिए कारण पहले आए और जाली में रास्ता बनाने की बात बाद में।
प्रश्न 8. How did Gillu greet the narrator on her return from college, and how did he spend his day?
उत्तर:
When the narrator came back from college, Gillu would rush to her and climb up and down from her head to toe. During the day he went out through the window and jumped about the branches with other squirrels.
समझिए: प्रश्न दो बातें पूछता है: लौटने पर स्वागत और दिन भर का समय। head to toe वाला एक वाक्य और branches वाला एक वाक्य, बस इतना काफ़ी है।
प्रश्न 9. In what way was Gillu an exception among the narrator's pets?
उत्तर:
The narrator had several pets, but none of them dared to eat from her plate. Gillu would come to the dining table and want to sit in her plate. With great difficulty, she taught him to sit near it.
समझिए: Exception उसे कहते हैं जो बाकी सब से अलग हो। इसलिए पहले बताइए कि बाकी पालतू जीव क्या नहीं करते थे, तभी Gillu का अलग होना साफ़ दिखेगा।
प्रश्न 10. Gillu took little food during the indisposition of the narrator. What does this suggest?
उत्तर:
It suggests that Gillu loved the narrator deeply. When she was in hospital, he missed her so much that he hardly ate. His swing was found full of Kaju, his favourite food.
समझिए: 'What does this suggest' में परीक्षक आपका निष्कर्ष माँगता है। पहले वाक्य में सीधे गहरे प्रेम की बात लिखिए, Kaju से भरा झूला उसका सबूत है।
प्रश्न 11. How did Gillu keep himself cool and close to the narrator in summer?
उत्तर:
On summer afternoons, Gillu did not go out or sit in his swing. He would lie flat on the surahi kept near the narrator. In this way he stayed cool and also remained close to her.
समझिए: Surahi को अंग्रेज़ी उत्तर में भी surahi ही लिखिए। प्रश्न में cool और close दोनों हैं, तो आख़िरी वाक्य में दोनों दिखने चाहिए।
प्रश्न 12. What is the life span of squirrels? How did Gillu spend his last day and night?
उत्तर:
Squirrels live for barely two years. On his last day, Gillu neither ate nor went out. At night he came to her bed and held her finger with his icy claws. He died as the first ray of morning touched him.
समझिए: उम्र वाले हिस्से के लिए barely two years काफ़ी है। बाकी उत्तर में आख़िरी दिन और रात की बातें उसी क्रम से रखिए जैसे पाठ में हैं।
प्रश्न 13. What did the narrator feel at the death of Gillu? Describe her feelings in your own words.
उत्तर:
The narrator felt deep sorrow. She tried to warm Gillu with a heater, but he died. She buried him under the Sonjuhi creeper and hoped to see him again one spring as a tiny yellow Juhi flower.
समझिए: यह भी पुस्तक का प्रश्न है। 'In your own words' का मतलब है अपने वाक्य बनाकर लिखना। दुख, heater वाली कोशिश और जुही के फूल की आशा, इन तीनों से भाव पूरा होता है।
प्रश्न 14. How did the baby squirrel change in the first few months?
उत्तर:
On the third day he became better. He held the narrator's finger with his tiny claws and looked around with his blue eyes. In three or four months, he had smooth fur, a bushy tail and naughty, bright eyes.
समझिए: समय का क्रम न बिगड़े: पहले तीसरा दिन, फिर तीन-चार महीने। smooth fur और bushy tail सीधे पाठ के शब्द हैं, इन्हें वैसे ही लिखिए।