परीक्षा से पहले दोहराइए

लेखिका और विषय: Joan Lexau की हल्की-फुल्की कहानी। कथावाचक Jim सबको ecology की सलाह देता है, और हर व्यक्ति उसे उसकी अपनी गलती दिखा देता है। सीख: उपदेश देना आसान है, उस पर चलना कठिन।

कहानी के पाँच पड़ाव, क्रम से:

  1. शुरुआत: पहली पंक्ति "hard to get people to work for ecology" है। Jim का paper route है, जो बचपन में पिता के पास भी था। Saturdays को पैसे लेते समय वह ecology का "काम" करता है, और उस दिन spring शुरू हुआ था।
  2. Mr. Williams: घर पर न होने का बहाना, पर पत्तियाँ जलाते पकड़े गए। Jim ने compost pile सुझाया, तो जवाब मिला कि अपने compost पर मिट्टी डालो, उसकी "nose pollution" से पूरी गली में बदबू है।
  3. Ms. Greene: "Mrs." कहो तो change नहीं। कूड़ा Monday की pickup के लिए है, weekends पर वे बाहर रहती हैं। वे Jim से gum wrapper उठवाती हैं और कुत्ते की शिकायत करती हैं: leash का कानून, garden खोदना, थैला फाड़ना (Mr. Williams ने देखा)। Jim ने newspapers और aluminium cans बचाने को कहा, तो सुनना पड़ा कि पिछली pickup पर तुम आए ही नहीं।
  4. Mr. Johnson: कार की ओर दौड़े, post office जाना था, जो two blocks दूर है। Jim ने पैदल जाने को कहा: exercise, save on gas, not pollute। जवाब मिला कि छोटा पेड़ तुमने मारा, वहाँ घास भी नहीं बची, और summer में motorbike, winter में snowmobile भी तुम्हीं चलाते हो। Jim बोला "But it's fun"। पैसे नहीं मिले, तो Jim ने अगले Saturday तक रुकना तय किया।
  5. माँ: electric mixer चला रही थीं। Jim ने egg beater सुझाया और कहा "Women use too many electric things"। माँ ने पूछा कि TV twenty-seven hours a day कौन देखता है।

अंतिम पंक्ति: Nobody's willing to do anything about ecology, except me. And nobody listens to me.

लिखते समय: हर उत्तर में दो बातें रखिए: Jim ने क्या सलाह दी, और सामने वाले ने उसे उसकी कौन-सी गलती दिखाई। 2 अंक के लिए इतना काफ़ी है।

अब यह सारांश ढककर आगे के 25 प्रश्न कीजिए। जिस प्रश्न में चूक हो, उसकी व्याख्या ज़रूर पढ़िए।