परीक्षा से पहले पूरी कविता दोहराइए

कवि: Durga Prasad Panda, ओड़िया साहित्य के प्रमुख नाम। मुख्य रूप से linguist हैं, अंग्रेज़ी में भी कविता लिखते हैं और ओड़िया-अंग्रेज़ी में अनुवाद करते हैं। प्रसिद्ध रचनाएँ Sawarani और Rays हैं।

कविता का क्रम, चार हिस्सों में:

  1. तुलना: 'Hurt' एक strange polythene bag है, जो earth's crust में कभी dissolve नहीं होता। यह metaphor है।
  2. तीन बुरे गुण: touched पर squeaky noise, burnt पर pungent (poisonous) smell, left to itself पर pollution।
  3. गर्माहट: polythene bag की तरह चोट भी थोड़ी warmth से पिघल जाती है (melts)। 'like' के कारण यह simile है।
  4. भीतर का सच: 'But' से बात पलटती है। दुख के कूड़ेदान (grief's garbage bin) में, सबकी नज़रों से दूर, बीमारी के कीटाणु बढ़ते रहते हैं। bag भीतर buried रहता है, और hurt से होने वाली pain बार-बार लौटती है।

एक वाक्य में: मन की चोट polythene bag जैसी है, जो ऊपर से पिघलती दिखे पर भीतर दबी रहती है, और उसकी पीड़ा लौटती रहती है।

अलंकार: metaphor (पहली पंक्ति, grief's garbage bin), simile (Just like…), alliteration (grief's garbage), repetition (again and again)।

लिखते समय: पहले वाक्य में सीधा उत्तर, फिर polythene bag और hurt की तुलना। 30 से 40 शब्द बहुत हैं।

आगे 25 प्रश्न हैं। इन्हें सार देखे बिना हल कीजिए।