अभ्यास सेट 1: उत्तर और हल

यह पृष्ठ तभी खोलिए जब पिछले पृष्ठ का पूरा पत्र हल कर चुके हों। इसमें पहले खंड-अ की उत्तर कुंजी है, फिर हर प्रश्न का छोटा-सा कारण। खंड-ब में हर प्रश्न का नमूना उत्तर दिया है, "OR" वाले दोनों विकल्पों का भी।

अपने अंक ख़ुद जाँचिए: खंड-अ में अपने पहले 50 उत्तरों में से सही उत्तर गिनिए। खंड-ब में अपना उत्तर नमूना उत्तर से मिलाइए। पूरे अंक तभी दीजिए जब बात सही हो, वाक्य साफ़ हों और format पूरा हो।

खंड-अ: उत्तर कुंजी

प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर प्रश्न उत्तर
1 B 21 C 41 B 61 A 81 B
2 D 22 D 42 D 62 A 82 D
3 A 23 C 43 B 63 C 83 B
4 A 24 C 44 C 64 C 84 B
5 A 25 A 45 C 65 B 85 C
6 D 26 B 46 D 66 D 86 D
7 B 27 B 47 A 67 B 87 A
8 C 28 D 48 C 68 A 88 A
9 C 29 B 49 A 69 D 89 B
10 A 30 D 50 D 70 C 90 C
11 B 31 B 51 A 71 B 91 A
12 B 32 D 52 B 72 B 92 B
13 D 33 A 53 A 73 D 93 C
14 C 34 A 54 D 74 A 94 A
15 A 35 C 55 B 75 C 95 D
16 D 36 C 56 B 76 A 96 A
17 C 37 B 57 C 77 B 97 C
18 D 38 C 58 D 78 A 98 A
19 A 39 C 59 D 79 A 99 D
20 A 40 B 60 A 80 C 100 B

खंड-अ: प्रश्न 1 से 20 के उत्तर, कारण के साथ

1. (B) three rupees
Munni के शब्द हैं: But there's only three rupees. ये वही पैसे थे जो कंबल ख़रीदने के लिए जोड़कर रखे गए थे।

2. (D) letter
कहानी 'MA,' से शुरू होती है और 'Your daughter' पर ख़त्म होती है, तो यह बेटी का माँ को लिखा पत्र है।

3. (A) elder brother
लेखक बताते हैं कि Gessler अपने elder brother के साथ दो छोटी दुकानों को जोड़कर बनी एक दुकान में रहते थे।

4. (A) twenty-five kilos
कविता की पहली ही पंक्ति में यह वज़न लिखा है: A twenty-five kilo load on his back.

5. (A) Easter
कहानी का पहला वाक्य है: It was an early Easter. त्योहार का दिन था, इसीलिए आगे दादी कहती हैं कि आज झगड़े का नहीं, खुशी का दिन है।

6. (D) this greatest of prizes
भाषण की शुरुआत में Aris कहते हैं कि वे अपनी माँ की ओर से this greatest of prizes, the Nobel Prize for Peace लेने आए हैं।

7. (B) IAS
कहानी इसी वादे से शुरू होती है: If I become an IAS officer, dearie, I'll marry you.

8. (C) flowerpot
लेखिका ने बच्चे को gap at the junction of the pot with the wall में दुबका पाया। Pot यहाँ गमला है, इसलिए वह गमले और दीवार के बीच की दरार में था।

9. (C) glen
पंक्तियाँ हैं: Martha would tell us her stories, In the hazel glen. Glen पहाड़ियों के बीच की सँकरी घाटी को कहते हैं।

10. (A) morning, noon and night
कविता में है: Morning, noon and night he went to the Wish-yielding Tree and prayed. इतना धन होने पर भी उसका मन नहीं भरा था।

11. (B) virtue
Cowper कहते हैं कि health and virtue गाँव के fields and groves में सबसे ज़्यादा मिलते हैं, और इसमें कोई अचरज की बात नहीं।

12. (B) the Sakas and the Huns
Humayun Kabir लिखते हैं: The Greek invaders were followed by Sakas and Huns and a hundred other nameless tribes. ये सब विजेता बनकर आए, पर भारत में घुल-मिल गए।

13. (D) paternal
कविता का आरंभ है: Happy the man whose wish and care a few paternal acres bound. Paternal का मतलब है पिता से मिली हुई।

14. (C) 1907
Ray के अनुसार भारत की पहली short film 1907 में बनी। 1913 पर मत अटकिए, वह पहली feature film का वर्ष है।

15. (A) two millions
बैंकर ने कहा था: Gentlemen, I stake two millions. बदले में वकील ने अपनी freedom दाँव पर रखी।

16. (D) river
पहली पंक्ति है: Her tears carved a river. उसी नदी के किनारे बैठी Radha अपने दुख में खोई रहती है।

17. (C) Irish
लेखक ने Dublin में जो नाटक देखा, उसका मुख्य पात्र an elderly corn-merchant in a small Irish country town था।

18. (D) paper route
Jim बताता है: I have this paper route. उसके पिता बचपन में यही करते थे, इसलिए उन्होंने Jim से भी अख़बार बँटवाना शुरू करवाया।

19. (A) crust
कविता की शुरुआत याद कीजिए: 'Hurt' is such a strange polythene bag which never gets dissolved into the earth's crust.

20. (A) mango-leaves
कवि कोयल से कहते हैं: Concealed in the mango-leaves, thou singest! कोयल आम के पत्तों में छिपी रहकर गाती है।

खंड-अ: प्रश्न 21 से 40 के उत्तर, कारण के साथ

21. (C) an itching sensation all over his body
पाठ की शुरुआत में Prem Shankar woke up with an itching sensation of pain all over his body. बाद में डॉक्टर ने बताया कि यह allergy है।

22. (D) gold
कहानी का आरंभ है: the chairs came, a whole big cart full of little gold ones with their legs in the air. कुर्सियाँ सुनहरी थीं।

23. (C) blind but wise
कहानी की पहली ही पंक्तियाँ हैं: Once upon a time there was an old woman. Blind but wise.

24. (C) tenant farming
Munni कहती है: give up this tenant farming! दूसरे की ज़मीन जोतकर जो कमाई होती थी, वह सब बकाया चुकाने में चली जाती थी।

25. (A) laughter
बेटी लिखती है: Not only did I learn the secret of laughter from you. माँ से उसने दुख और कठिनाई को भी प्यार से अपनाना सीखा।

26. (B) fourteen
लेखक कहते हैं: I was promoted to him at the age of fourteen. इससे पहले Gessler उनके पिता के जूते बनाते थे।

27. (B) double bent
दूसरी पंक्ति में है: spine double bent. भारी बोझ ने कुली की रीढ़ दोहरी झुका दी है।

28. (D) church
पाठ में है: They had just come from church when they met. त्योहार का दिन था, इसलिए दोनों नई फ़्रॉक पहने थीं।

29. (B) all the people of Burma
Aris बताते हैं कि उनकी माँ यह पुरस्कार अपने नाम से नहीं, in the name of all the people of Burma स्वीकार करती हैं। 'her own family' वाला विकल्प इसी बात का उल्टा है।

30. (D) eight
पाठ में है: For eight years, we lived our lives together. दो साल तो बिछड़ने के बाद बीते थे, जब लड़की ने फ़ोन करके उसे अपनी wedding reception में बुलाया।

31. (B) crows
दो कौए गमलों में चोंच मार रहे थे। उन्हीं के हमले से गिलहरी के बच्चे को दो घाव लगे थे।

32. (D) clear grey
कवि लिखते हैं: Hers were those clear grey eyes. उन आँखों को देखकर लगता था मानो उनकी सुंदरता ही कहानी कह रही हो।

33. (A) Kalpaka
धनी आदमी की प्रार्थना थी: O Kalpaka, I seek your aid. Kalpaka वही कल्पवृक्ष है जो इच्छाएँ पूरी करता है।

34. (A) draught
पंक्ति है: gifts that can alone make sweet the bitter draught that life holds out to all. कवि ने जीवन को एक कड़वे घूँट (draught) जैसा बताया है।

35. (C) China
लेखक कहते हैं कि विस्तार और अवधि में कोई सभ्यता भारत की बराबरी नहीं कर सकती, with the possible exception of the Chinese. Chinese से ही China पहचानिए।

36. (C) native
पहले stanza में है: Content to breathe his native air in his own ground. वह अपनी जन्मभूमि की हवा में ही सुखी है।

37. (B) twenties
Ray लिखते हैं: By the twenties it had reached the status of big business. 1920 के दशक तक भारत में फ़िल्में बनाना बड़ा व्यवसाय बन चुका था।

38. (C) twenty-five
पाठ में वकील को a young man of about twenty-five कहा गया है। चालीस की उम्र तो पंद्रह साल बाद की है, जब शर्त पूरी होने वाली होती है।

39. (C) speaks of another
Radha की मित्र कहती है: You ask her one thing, she speaks of another. Radha इतनी आहत और उलझी हुई (hurt and confused) है कि सीधा उत्तर नहीं दे पाती।

40. (B) nephew
उसकी चिंताओं में एक थी: his nephew was cheating him. भतीजा ही उसे धोखा दे रहा था।

खंड-अ: प्रश्न 41 से 60 के उत्तर, कारण के साथ

41. (B) Saturdays
Jim कहता है: on Saturdays when I collect. शनिवार को पैसे लेने जाते समय ही वह लोगों को ecology का उपदेश भी दे आता है।

42. (D) pollutes the environment
कवि के शब्द हैं: when left to itself it pollutes the environment. छूने पर यह squeaky noise करता है और जलाने पर pungent smell छोड़ता है।

43. (B) lightning
कविता इसी प्रश्न से शुरू होती है: Koel! what lightning fell? what singed thy wings?

44. (C) inflammation
डॉक्टर बताते हैं कि यह reaction creates an inflammation, जिससे शरीर में सूजन और जलन होती है। Hay fever, eczema और asthma इसी से होते हैं।

45. (C) Minnie
पाठ में है: their real cook, Minnie. Annie माँ की ड्रेस ठीक कर रही थी और Nellie घर की housemaid थी।

46. (D) outside of town
पाठ के अनुसार बूढ़ी स्त्री lives alone in a small house outside of town. उसका छोटा-सा घर कस्बे के बाहर था।

47. (A) Jabra
खेत पर Halku के साथ उसका कुत्ता Jabra था। वह खाट के नीचे ठंड से कूँ-कूँ कर रहा था।

48. (C) West End
लेखक बताते हैं कि वह छोटी गली अब नहीं रही, पर उन दिनों most fashionably placed in the West End थी।

49. (A) six-mile
कविता में साफ़ लिखा है: a six-mile climb up in the snows of winter.

50. (D) blue
छोटी Malasha नीली फ़्रॉक पहने थी। Akoulya के कपड़े yellow print के थे, और दोनों के सिर पर red handkerchiefs थे।

51. (A) International Human Rights Day
भाषण में बताया गया है कि Oslo का यह समारोह International Human Rights Day के दिन पड़ा, जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

52. (B) flower basket
लेखिका ने एक हल्की flower basket में रुई बिछाई और उसे तार से खिड़की पर टाँग दिया। दो साल तक यही Gillu का घर रहा।

53. (A) a pot of gold
उसकी पहली माँग थी: All I want is a pot of gold. पेड़ ने यह प्रार्थना सात गुना (sevenfold) करके पूरी की।

54. (D) sedans
कवि शहरवालों से कहते हैं कि वे chariots and sedans में घूमते हैं और आलस्य के सिवा कोई थकान नहीं जानते। Sedan डंडों पर उठाई जाने वाली ढकी कुर्सी है।

55. (B) flocks
कविता में herds से दूध, fields से रोटी और flocks (भेड़ों के झुंड) से कपड़े मिलते हैं। Trees गर्मी में छाया और सर्दी में आग देते हैं।

56. (B) humane
बैंकर की राय थी कि capital punishment is more moral and more humane than imprisonment. उसके हिसाब से फाँसी एक बार में मार देती है, जबकि उम्रक़ैद धीरे-धीरे।

57. (C) 1,000
निराश corn-merchant चिल्ला उठा कि अब 1,000 miles an hour चलने वाला हवाई जहाज़ है, और यह बहुत तेज़ है। 90 miles an hour तो लेखक की कार की रफ़्तार थी।

58. (D) smells up the whole street
Mr. Williams की शिकायत 'nose pollution' की थी: your compost smells up the whole street. Jim ने पहले इसे noise pollution समझ लिया था।

59. (D) allergens
पाठ में कहा गया है कि ऐसे सामान्य रूप से हानिरहित पदार्थों को allergens कहा जा सकता है।

60. (A) bird
एक आगंतुक बुढ़िया से कहता है: Old woman, I hold in my hand a bird. Tell me whether it is living or dead.

खंड-अ: प्रश्न 61 से 80 के उत्तर, कारण के साथ

61. (A) of
Fond के बाद of ही आता है: be fond of something.

62. (A) at
स्टेशन जैसी छोटी जगह के साथ arrive at आता है, बड़े शहर या देश के साथ arrive in। Arrive to अंग्रेज़ी में ग़लत प्रयोग है।

63. (C) since
Perfect tense में समय कब से शुरू हुआ (last Friday), यह बताने के लिए since लगता है। कितने समय से, जैसे three days, बताना हो तो for आता है।

64. (C) between
यहाँ लड़के दो हैं, इसलिए between आएगा। दो से ज़्यादा लोगों में बाँटने की बात होती तो among आता।

65. (B) to
Senior, junior, superior, inferior और prefer के बाद than नहीं, to आता है। 'senior than' लिखना आम गलती है।

66. (D) in
वर्ष और महीने से पहले in लगता है, जैसे in 2008, in May। तारीख़ या दिन से पहले on आता है।

67. (B) at
किसी विषय या काम में अच्छा होने की बात good at से कही जाती है, जैसे good at mathematics।

68. (A) Courageous
Brave का अर्थ बहादुर है, और Courageous का भी। Timid डरपोक को कहते हैं, वह तो इसका उल्टा है।

69. (D) Modern
Ancient का अर्थ प्राचीन है, तो उल्टा Modern (आधुनिक) होगा। Old, Antique और Aged, तीनों पुराने के ही अर्थ में हैं।

70. (C) Enormous
Huge और Enormous, दोनों का अर्थ है बहुत बड़ा। Tiny इसका उल्टा है।

71. (B) Miserly
Generous वह है जो दिल खोलकर देता है, इसलिए उल्टा Miserly (कंजूस) होगा। Liberal तो इसी का समानार्थी है।

72. (B) A letter is written by her.
Writes simple present है, और इसका passive is/am/are + V3 से बनता है: is written. Tense बदलना नहीं चाहिए।

73. (D) The police caught the thief.
Was caught simple past का passive है, तो active भी simple past में बनेगा: caught। काम करने वाले the police अब subject बनेंगे।

74. (A) Let the door be opened.
आदेश वाले वाक्य का passive Let + object + be + V3 से बनता है: Let the door be opened.

75. (C) A new bridge is being built by them.
Are building present continuous है। इसके passive में is/am/are + being + V3 आता है: is being built.

76. (A) Our team will win the match.
Will be won simple future का passive है, इसलिए active में will + V1 आएगा: will win.

77. (B) By whom was this glass broken?
Who वाले प्रश्न का passive By whom से शुरू होता है। Broke simple past है, इसलिए was + broken आएगा और प्रश्न का क्रम (was this glass) बना रहेगा।

78. (A) ought
खाली जगह के बाद to पहले से है, और इनमें to के साथ ought ही आता है: ought to help। Should, must और can के बाद to नहीं लगता।

79. (A) May
विनम्रता से अनुमति माँगनी हो तो May आता है: May I…?

80. (C) can
यहाँ दादाजी की क्षमता (ability) की बात है, इसलिए can आएगा। Is able और ought, दोनों के बाद to चाहिए।

खंड-अ: प्रश्न 81 से 100 के उत्तर, कारण के साथ

81. (B) must
Otherwise we will miss the train बताता है कि अभी निकलना ज़रूरी है। ऐसी ज़रूरत के लिए must आता है।

82. (D) should
सलाह देनी हो तो should आता है। Ought के बाद to चाहिए, और ऐसे हाँ वाले वाक्य में need या dare बिना to के नहीं आते।

83. (B) could
When I was a child भूतकाल है, इसलिए बचपन की क्षमता के लिए could आएगा, can नहीं।

84. (B) rises
सूरज का पूरब में उगना सार्वभौमिक सत्य (universal truth) है, जो simple present में लिखा जाता है। Subject एकवचन है, इसलिए rises।

85. (C) had finished
भूतकाल के दो कामों में जो पहले हुआ, उसके लिए past perfect (had + V3) आता है। होमवर्क पिता के आने से पहले पूरा हो चुका था।

86. (D) are playing
Look! से पता चलता है कि बच्चे ठीक इसी समय खेल रहे हैं। इसलिए present continuous आएगा: are playing।

87. (A) have lived
Since 2020 बताता है कि रहना अतीत में शुरू हुआ और अब भी जारी है। ऐसे में present perfect (have lived) आता है।

88. (A) Will you come to my house tomorrow?
आओगे भविष्य काल है, इसलिए Will + subject + V1: Will you come…? Will के बाद came नहीं, come आता है।

89. (B) वह दो घंटे से पढ़ रहा है।
Has been reading for two hours present perfect continuous है। हिंदी में इसका रूप बनता है: दो घंटे से पढ़ रहा है।

90. (C) The children were playing in the field.
खेल रहे थे past continuous है, इसलिए were + V-ing आएगा: were playing।

91. (A) Necessary
Necessary में एक c और दो s आते हैं: ne-ce-ssa-ry।

92. (B) Beautiful
Beautiful में beau के बाद ti आता है, और अंत में l एक ही लगता है।

93. (C) Government
Government में govern के बाद ment जुड़ता है, इसलिए govern का n बना रहता है।

94. (A) Environment
Environment में environ के बाद ment जुड़ता है। बीच का n छूटना नहीं चाहिए।

95. (D) Restaurant
Restaurant को टुकड़ों में याद कीजिए: res-tau-rant। बीच में au और अंत में ant आता है।

96. (A) He said that he was busy.
Reporting verb भूतकाल में है, इसलिए am बदलकर was होगा और I बदलकर he। Told के बाद object चाहिए, इसलिए 'He told that' ग़लत है।

97. (C) She asked me where I lived.
प्रश्न वाले वाक्य में said to बदलकर asked हो जाता है। Indirect में वाक्य सामान्य क्रम में आता है, इसलिए do you live बदलकर I lived होगा, did I live नहीं।

98. (A) The teacher told the boys not to make a noise.
नकारात्मक आदेश में Do not बदलकर not to हो जाता है, और said to बदलकर told।

99. (D) Mohan said to me, "Are you ready?"
If वाला indirect वाक्य हाँ या ना वाले प्रश्न से बनता है, और direct में was फिर से are हो जाता है। Mohan सीधे मुझसे पूछ रहा है, इसलिए indirect का I direct में you बनेगा।

100. (B) He exclaimed with sorrow that he had lost his purse.
Alas दुख प्रकट करता है, इसलिए exclaimed with sorrow आएगा, with joy नहीं। Reporting verb भूतकाल में है, तो have lost बदलकर had lost होगा।

खंड-ब: नमूना उत्तर

प्रश्न 1 (A) (7 अंक)

Dr. Rajendra Prasad was born on 3 December 1884 at Ziradei, a small village in the Siwan district of Bihar. He was a brilliant student from his childhood. He stood first in the entrance examination of Calcutta University, and his teachers were very proud of him. Later he became a successful lawyer. But money and fame could not hold him for long. In 1917, when Mahatma Gandhi came to Champaran to help the poor indigo farmers, Rajendra Prasad joined him. From then on, he gave his whole life to the freedom struggle and went to jail many times. He lived a very simple life, and people loved him for his gentle nature. He was the President of the Constituent Assembly, which made the Constitution of India. In 1950, he became the first President of India. He was awarded the Bharat Ratna in 1962. He spent his last days at Sadaqat Ashram in Patna.

Questions:

(i) Where was Dr. Rajendra Prasad born? (1)
(ii) What did Rajendra Prasad do in 1917? (2)
(iii) What kind of life did he live? (2)
(iv) What did Rajendra Prasad become in 1950, and which award did he get in 1962? (2)

उत्तर:

(i) Dr. Rajendra Prasad was born at Ziradei, a small village in the Siwan district of Bihar.
(ii) In 1917, Mahatma Gandhi came to Champaran to help the poor indigo farmers. Rajendra Prasad joined him there and then gave his whole life to the freedom struggle.
(iii) He lived a very simple life. He had a gentle nature, and so people loved him.
(iv) He became the first President of India in 1950. He was also awarded the Bharat Ratna in 1962.

समझिए: (i) 1 अंक का है, इसमें जगह का नाम सही हो तो काफ़ी है। 2 अंक वाले प्रश्नों में गद्यांश की दोनों बातें पूरे वाक्यों में लिखिए, जैसे (iv) में पद भी और पुरस्कार भी।

प्रश्न 1 OR (7 अंक)

The Gangetic dolphin is one of the most wonderful animals of our rivers. In Bihar, people call it 'soons' because of the sound it makes when it comes up to breathe. It is not a fish. It is a mammal, so it has to come to the surface of the water again and again to take in air. The Gangetic dolphin is almost blind. It finds its food and its way by sending out sounds and listening to their echoes. In 2009, the Government of India declared it the National Aquatic Animal. A stretch of the Ganga near Bhagalpur has been made into the Vikramshila Gangetic Dolphin Sanctuary to protect it. Sadly, the number of these dolphins has gone down. Fishing nets, dirty water and dams on rivers are the main dangers to them. If we keep our rivers clean, these gentle animals can live safely.

Questions:

(i) What do people in Bihar call the Gangetic dolphin? (1)
(ii) Why does the dolphin have to come up to the surface again and again? (2)
(iii) How does the dolphin find its food and its way? (2)
(iv) What are the main dangers to the Gangetic dolphins? (2)

उत्तर:

(i) People in Bihar call the Gangetic dolphin 'soons'.
(ii) The Gangetic dolphin is not a fish but a mammal. So it has to come up to the surface of the water again and again to take in air.
(iii) The dolphin is almost blind. It finds its food and its way by sending out sounds and listening to their echoes.
(iv) Fishing nets, dirty water and dams on rivers are the main dangers to the Gangetic dolphins.

समझिए: (ii) में कारण और नतीजा दोनों चाहिए: dolphin एक mammal है, इसलिए हवा लेने बार-बार ऊपर आती है। (iv) में तीनों ख़तरे गिनाइए।

प्रश्न 2 (A) (7 अंक)

Mohan was a poor boy who sold newspapers at Gaya railway station. One cold morning, while he was running towards a train, he saw a brown purse lying on the platform. He picked it up and opened it. There were many notes in it and a small card with a name and an address. For a moment Mohan thought of the warm sweater he could buy with that money. But then he remembered his mother's words: "What is not ours must never stay with us." He went straight to the station master and handed over the purse. The station master made an announcement. Soon an old man came running. He had kept that money for his granddaughter's operation. He wept with joy and wanted to give Mohan a reward. Mohan politely refused it. The old man patted him and said, "Your mother has given you the greatest wealth, my son."

Questions:

(i) What did Mohan do for a living? (1)
(ii) What did Mohan find inside the purse? (2)
(iii) What made Mohan return the purse? (2)
(iv) Why was the old man so happy to get his purse back? (2)

उत्तर:

(i) Mohan sold newspapers at Gaya railway station.
(ii) Mohan found many notes and a small card with a name and an address inside the purse.
(iii) Mohan remembered his mother's words, "What is not ours must never stay with us." These words made him return the purse to the station master.
(iv) The old man had kept that money for his granddaughter's operation. So he wept with joy when he got his purse back.

समझिए: (iii) में माँ की कही बात आनी ही चाहिए। सिर्फ़ 'he was honest' लिख देने से पूरे अंक नहीं मिलते।

प्रश्न 2 OR (7 अंक)

Our hands touch hundreds of things every day, such as door handles, coins, books and mobile phones. In doing so, they pick up germs that we cannot see with our naked eyes. When we eat with dirty hands, these germs enter our body and cause diseases like diarrhoea, typhoid and cold. Washing hands with plain water is not enough, because many germs stick to the oil and dirt on our skin. Soap breaks this oily layer, and the germs are washed away with water. Doctors advise us to rub our hands with soap for at least twenty seconds. We should clean the backs of our hands, the spaces between our fingers and the area under our nails. We must wash our hands before eating and after using the toilet. This small habit costs very little, but it can save us from many illnesses and keep our families healthy.

Questions:

(i) What do our hands pick up when they touch things? (1)
(ii) Why is plain water not enough to clean our hands? (2)
(iii) How should we wash our hands? (2)
(iv) When must we wash our hands? (2)

उत्तर:

(i) Our hands pick up germs that we cannot see with our naked eyes.
(ii) Plain water is not enough because many germs stick to the oil and dirt on our skin. Soap breaks this oily layer.
(iii) We should rub our hands with soap for at least twenty seconds. We should clean the backs of our hands, between our fingers and under our nails.
(iv) We must wash our hands before eating and after using the toilet.

समझिए: (iii) में twenty seconds का समय और हाथ के तीनों हिस्से, दोनों लिखिए। शब्द गद्यांश से लीजिए, पर वाक्य अपना बनाइए।

प्रश्न 3 (A) (6 अंक)

Who has seen the wind?
Neither I nor you:
But when the leaves hang trembling,
The wind is passing through.

Who has seen the wind?
Neither you nor I:
But when the trees bow down their heads,
The wind is passing by.

(Christina Rossetti)

Questions:

(i) Can anyone see the wind? What does the poet say about it? (2)
(ii) How do we know that the wind is passing through? (2)
(iii) What do the trees do when the wind passes by? (2)

उत्तर:

(i) No, nobody can see the wind. The poet says that neither she nor we have seen the wind. We can only see what it does.
(ii) When the leaves hang trembling, we know that the wind is passing through.
(iii) When the wind passes by, the trees bow down their heads.

समझिए: पूरी कविता की बात इतनी है कि हवा दिखती नहीं, पर उसका असर दिखता है। (i) का पूरा उत्तर इसी एक बात पर टिका है।

प्रश्न 3 OR (6 अंक)

In winter I get up at night
And dress by yellow candle-light.
In summer, quite the other way,
I have to go to bed by day.

I have to go to bed and see
The birds still hopping on the tree,
Or hear the grown-up people's feet
Still going past me in the street.

And does it not seem hard to you,
When all the sky is clear and blue,
And I should like so much to play,
To have to go to bed by day?

(Robert Louis Stevenson, "Bed in Summer")

Questions:

(i) How does the child get up in winter? (2)
(ii) What can the child see and hear when he goes to bed in summer? (2)
(iii) Why does the child feel that going to bed in summer is hard? (2)

उत्तर:

(i) In winter, the child gets up when it is still dark, as if it were night. He has to dress by yellow candle-light.
(ii) He can see the birds still hopping on the tree. He can also hear the feet of grown-up people going past in the street.
(iii) In summer, the sky is still clear and blue at bedtime. The child wants very much to play, so he feels that going to bed by day is hard.

समझिए: (iii) में बच्चे के दोनों कारण लिखिए: आसमान अभी साफ़ और नीला है, और उसका खेलने का बहुत मन है।

प्रश्न 4 (i) (2 अंक)

Why was the pace of life getting too much for the elderly corn-merchant?

उत्तर:

The corn-merchant was a man of many anxieties. His heart was weak, his nephew was cheating him and his wife wanted to spend ten pounds on a holiday. So the fast pace of life was too much for him.

समझिए: तीनों चिंताएँ गिनानी हैं: कमज़ोर दिल, भतीजे का धोखा और पत्नी का छुट्टी पर £10 ख़र्च करने का इरादा। एक भी छूटी तो उत्तर अधूरा रह जाता है।

प्रश्न 4 (ii) (2 अंक)

Why did Ms. Greene not want to save her newspapers for the school pickup?

उत्तर:

Ms. Greene said that at the last school pickup Jim had promised to collect her papers but never came. So she felt it was easier to throw them away a few at a time than have a big mess.

समझिए: असली कारण यह है कि पिछली बार Jim अख़बार लेने आया ही नहीं था। यह बात उत्तर में सबसे पहले आनी चाहिए।

प्रश्न 4 (iii) (2 अंक)

How did the narrator take care of the wounded baby squirrel?

उत्तर:

The narrator brought the squirrel to her room. She wiped the blood from his wounds with cotton wool and applied Penicillin ointment. She tried to feed him milk with a cotton wick. On the third day, he was much better.

समझिए: लेखिका ने जो किया, उसे उसी क्रम में लिखिए: घाव पोंछना, Penicillin लगाना और फिर दूध पिलाने की कोशिश।

प्रश्न 4 (iv) (2 अंक)

What happened when Malasha and Akoulya walked through the puddle?

उत्तर:

Malasha put her foot down hard, and the water splashed on Akoulya's frock, eyes and nose. Akoulya got angry and ran after Malasha to strike her. Malasha was frightened and got ready to run home.

समझिए: छींटे पड़ने के बाद क्या हुआ, वह भी लिखिए: Akoulya का गुस्सा और Malasha का डरकर घर भागने को तैयार होना।

प्रश्न 4 (v) (2 अंक)

What do the groves of the village do for people?

उत्तर:

The groves were planted to comfort the thoughtful wanderer with their shade at noon. In the evening, the soft moonbeam through their sleeping leaves is all the light the groves wish for, and the warbling birds give all the music.

समझिए: कुंजों के दो काम लिखने हैं: दोपहर में छाया, और शाम को चाँदनी व पक्षियों का संगीत। परीक्षक ये दोनों बातें ढूँढेगा।

प्रश्न 4 (vi) (2 अंक)

How does Pope describe the happy man in the first stanza of 'Ode on Solitude'?

उत्तर:

According to Pope, a happy man is one whose wishes and cares are limited to a few acres of land left by his father. He is content to breathe his native air and live on his own ground.

समझिए: पूरा उत्तर दो बातों पर टिका है: paternal acres और native air। इन्हें अपने शब्दों में खोलकर लिखिए।

प्रश्न 4 (vii) (2 अंक)

What did the Kalpaka tree give the rich man?

उत्तर:

The rich man asked for only one pot of gold, but the tree granted his prayer sevenfold. It gave him seven silver pitchers full of gold coins. Then it added an eighth pot which was only half full.

समझिए: सात भरे घड़ों के साथ आठवाँ आधा भरा घड़ा भी लिखिए। कहानी आगे इसी आधे घड़े के कारण बढ़ती है।

प्रश्न 4 (viii) (2 अंक)

Why did Munni not want to give the money to Halku?

उत्तर:

Munni had only three rupees, saved for a blanket. Without a blanket, Halku could not pass the cold January nights in the fields. So she wanted him to tell the landlord that they would pay after the harvest.

समझिए: दो बातें छूटनी नहीं चाहिए: पैसे कंबल के लिए रखे थे, और कंबल के बिना खेत की ठंडी रातें काटना मुश्किल था।

प्रश्न 4 (ix) (2 अंक)

What was the bet between the banker and the lawyer?

उत्तर:

The banker bet two millions that the lawyer could not stay in a cell even for five years. The lawyer said he would stay fifteen years. So the banker staked two millions and the lawyer staked his freedom.

समझिए: रक़म two millions और अवधि fifteen years, दोनों ठीक-ठीक लिखिए। बैंकर की five years वाली बात से fifteen को अलग रखिए।

प्रश्न 4 (x) (2 अंक)

How was the shop of the Gessler Brothers different from other shops?

उत्तर:

The shop had a quiet distinction. There was no sign on it except the name Gessler Brothers, and there were only a few pairs of boots in the window. Mr. Gessler made only what was ordered.

समझिए: दुकान की सादगी (बस नाम और खिड़की में कुछ जोड़ी जूते) और सिर्फ़ ऑर्डर पर जूते बनाना, ये दोनों बातें लिखिए।

प्रश्न 5 (i) (5 अंक)

My Village

उत्तर:

My village, Sundarpur, lies on the bank of a small river in Bihar. It has green fields, mango orchards and a big pond. Most of the people are farmers. They work hard from morning till evening. There is a primary school, a temple and a small health centre in the village. The people live together like one family and help one another in joy and sorrow. I love my village.

समझिए: पहले गाँव का नाम और जगह, फिर वहाँ क्या-क्या है, फिर लोग कैसे हैं, और आख़िर में अपनी भावना। इस क्रम से लिखा अनुच्छेद बिखरता नहीं।

प्रश्न 5 (ii) (5 अंक)

The Value of Time

उत्तर:

Time is the most precious thing in life. Money once lost can be earned again, but time once lost never comes back. Successful people always do their work on time. A student who wastes time cannot do well in the examination. So we should make a timetable and follow it every day. We must not leave today's work for tomorrow. If we value time, time will make us great.

समझिए: एक मुख्य बात पकड़िए, उसके दो-तीन उदाहरण दीजिए और अंत एक सीख वाले वाक्य से कीजिए।

प्रश्न 5 (iii) (5 अंक)

My Favourite Festival

उत्तर:

Chhath is my favourite festival. It is celebrated mainly in Bihar, six days after Diwali. It is the festival of the Sun God. The devotees keep a hard fast for about thirty-six hours. In the evening and again the next morning, they stand in rivers or ponds and offer arghya to the setting and the rising sun. Thekua is the special prasad. Cleanliness and devotion make this festival unique.

समझिए: त्योहार का नाम, कब आता है, कैसे मनाते हैं और उसकी ख़ास बात: इन चार बातों से 60 से 70 शब्द आराम से बन जाते हैं।

प्रश्न 5 (iv) (5 अंक)

Mobile Phone in Student Life

उत्तर:

The mobile phone has become a part of student life today. It helps students to attend online classes, watch educational videos and find information quickly. They can also stay in touch with their teachers and friends. But too much use of the mobile phone is harmful. It wastes time, weakens the eyes and disturbs sleep. Students should use it wisely, mainly for study and only a little for entertainment.

समझिए: फ़ायदे और नुक़सान, दोनों लिखिए। अंत में एक संतुलित सलाह हो तो अनुच्छेद पूरा लगता है।

प्रश्न 5 (v) (5 अंक)

Cleanliness

उत्तर:

Cleanliness means keeping our body, our home and our surroundings clean. It is the first step to good health. Dirt and garbage breed flies and mosquitoes, which spread diseases like malaria and cholera. We should take a bath daily, wash our hands before meals and keep our nails short. We must not throw garbage on the roads. A clean India is a healthy India, so cleanliness should be our habit.

समझिए: अपनी सफ़ाई और आसपास की सफ़ाई, दोनों पर बात कीजिए। शब्द-सीमा का भी ध्यान रखिए।

प्रश्न 6 (5 अंक)

You are Priya Kumari, the Head Girl of Adarsh High School, Muzaffarpur. Write a notice in about 60-70 words informing the students about a tree plantation drive to be held in the school campus.

उत्तर:

ADARSH HIGH SCHOOL, MUZAFFARPUR

NOTICE

10 July, 2027

Tree Plantation Drive

All students are informed that a tree plantation drive will be held in the school campus on 15 July, 2027 at 8:00 a.m. Each student should bring one sapling. The school will provide spades and water. Students who wish to look after the new plants should give their names to the undersigned by 13 July.

Priya Kumari
Head Girl

समझिए: Notice के हर हिस्से के अंक हैं: स्कूल का नाम, NOTICE शब्द, तारीख़, शीर्षक, कार्यक्रम की तारीख़-समय-जगह, और नीचे नाम व पद। कोई हिस्सा छूटा तो अंक कटते हैं।

प्रश्न 7 (5 अंक)

You are Rohit Kumar, a student of Class X of Government High School, Gaya. Your school celebrated Independence Day with great joy. Write a report on the celebration for your school magazine.

उत्तर:

Independence Day Celebrated with Joy

By Rohit Kumar, Class X

Gaya, 15 August: Government High School, Gaya celebrated Independence Day with great joy. The school building was decorated with flags and flowers. At 8 a.m., the Principal hoisted the National Flag, and everyone sang the National Anthem. The NCC cadets presented a smart march past. Then the students presented patriotic songs, a short play on the freedom struggle and a speech competition. In his address, the Principal asked the students to work hard and serve the nation with honesty. Prizes were given to the winners of the competitions. The programme ended with the distribution of sweets. Everyone went home with a feeling of pride.

समझिए: Report शीर्षक और लिखने वाले के नाम से शुरू होती है, फिर जगह और तारीख़ आती है। घटनाएँ उसी क्रम में और भूतकाल में लिखिए जिसमें वे हुईं।

प्रश्न 8 (5 अंक)

You are Anjali Kumari, a student of Class X, Section A, of Rajkiya Kanya Uchch Vidyalaya, Bhagalpur. Your father has been transferred to Patna. Write an application to your Principal requesting him to issue your School Leaving Certificate.

उत्तर:

To
The Principal,
Rajkiya Kanya Uchch Vidyalaya,
Bhagalpur

Subject: Request for School Leaving Certificate

Sir,

With due respect, I beg to state that I am a student of Class X, Section A of your school. My father has been transferred to Patna, and our whole family is shifting there next week. So I will not be able to continue my studies in this school.

I have cleared all my school dues and returned the library books. Kindly issue my School Leaving Certificate at the earliest so that I can take admission in a school in Patna.

Thanking you.

Yours obediently,
Anjali Kumari
Class X, Section A
Roll No. 12
Date: 5 April, 2027

समझिए: Application का ढाँचा तय है: To, Subject, Sir और With due respect, फिर कारण और निवेदन, और अंत में Yours obediently के साथ नाम, कक्षा और तारीख़। इनमें से हर हिस्सा लिखिए।

प्रश्न 9 (5 अंक)

You are Vikas, living at Hajipur. Write a letter to your friend Aman telling him how you spent your summer vacation at your grandparents' village.

उत्तर:

Hajipur
20 June, 2027

Dear Aman,

I am fine here and hope the same for you. I have just come back from my grandparents' village, and I want to tell you about my summer vacation.

I spent four weeks there. Every morning I went for a walk in the fields with my grandfather. I learnt how paddy seedlings are grown. In the afternoons, I swam in the pond with my cousins and ate fresh mangoes from our orchard. At night, my grandmother told us old stories under the open sky. I also helped a few small children of the village with their lessons. Village life was simple, peaceful and full of love.

Please write about your vacation too. Give my regards to your parents.

Yours lovingly,
Vikas

समझिए: अनौपचारिक पत्र में ऊपर पता और तारीख़, Dear वाला संबोधन और अंत में Yours lovingly चाहिए। Format के अंक इसी से मिलते हैं, बाक़ी अंक आपकी बातों पर।

प्रश्न 10 (5 अंक)

You are Neha, a student of Class X. Write a speech in about 60-70 words on 'Save Water' to be delivered in the morning assembly.

उत्तर:

Respected Principal, teachers and my dear friends,

Today I am going to speak on 'Save Water'. Water is life. Without it, no plant, animal or human being can survive. Yet we waste a lot of water every day. We should close taps properly, repair leaking pipes and collect rainwater. Farmers should use drip irrigation. Let us promise today that we will not waste even a single drop.

Thank you.

समझिए: भाषण श्रोताओं को संबोधित करके शुरू कीजिए और Thank you पर ख़त्म कीजिए। बीच में विषय पर दो-तीन ठोस सुझाव काफ़ी हैं।

प्रश्न 11 (5 अंक)

You are Rahul. Write a message in about 30-40 words to your mother telling her that you will be late because of an extra class at school.

उत्तर:

MESSAGE

18 March, 2027, 1:30 p.m.

Dear Maa,

I will come home late today. Our Maths teacher is taking an extra class after school, which will end at five. Please do not worry. I will return with Ravi.

Rahul

समझिए: Message में MESSAGE शीर्षक, तारीख़ और समय, संबोधन, छोटी-सी सूचना और अंत में नाम चाहिए। बात 30 से 40 शब्दों में ही पूरी कीजिए।