इस सेट का परिचय

यह सेट पिछले सेट से थोड़ा कठिन है, और इसका स्तर टियर 2 के ज़्यादा करीब है। ज़्यादातर प्रश्न दो कदम में हल होते हैं, या फिर हिसाब शुरू करने से पहले ध्यान से सोचना पड़ता है कि क्या मानकर चलें। कभी दो बर्तनों के बीच बारी-बारी से मिश्रण डाला जाता है। कभी निकाले गए मिश्रण की जगह पानी नहीं, कोई दूसरा मिश्रण डाला जाता है। और कभी केवल विक्रय मूल्य और हानि देकर पूछा जाता है कि दोनों चीज़ें किस अनुपात में मिलाई गई थीं।

कुछ प्रश्नों पर [Tier 2] लिखा है। अगर अभी आपका लक्ष्य केवल टियर 1 है, तो इन्हें बाद के लिए छोड़ दीजिए।

पूरे सेट के लिए लगभग 35 मिनट रखिए। पहले पूरा सेट हल कीजिए, व्याख्याएँ उसके बाद ही देखिए। 18 या उससे ज़्यादा प्रश्न सही हों, तो समझिए कि मिश्रण के कठिन प्रश्न भी आप कर सकते हैं। इससे कम हों, तो जो प्रश्न छूटे या गलत हुए, उनकी व्याख्याएँ पढ़िए, और कुछ दिन बाद वही प्रश्न दोबारा हल कीजिए।