PYQ अभ्यास सेट 1
इस सेट में समय, चाल और दूरी के पैंतीस प्रश्न हैं, और ये सभी SSC की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। इनमें से 14 प्रश्न CGL 2025 के हैं, 8 CGL 2024 के, 7 CGL 2023 के और 6 CGL 2022 के। हर प्रश्न के अंत में उसके पेपर का नाम लिखा है। आख़िरी एक प्रश्न टियर 2 का है।
कुछ विषयों के प्रश्न इसमें कई बार आए हैं, जैसे औसत चाल (average speed), पुलिस और चोर, सापेक्ष चाल (relative speed) और वृत्ताकार पथ (circular track)। इनमें से किसी विषय का प्रश्न गलत हो जाए, तो उस विषय वाला खंड फिर से देखिए और वह प्रश्न उसी तरीके से दोबारा हल कीजिए। इसमें थोड़ा समय ज़रूर लगेगा, पर फ़ायदा उससे कहीं ज़्यादा होगा।
पूरा सेट लगभग 25 मिनट में कीजिए, यानी एक प्रश्न पर लगभग 40 सेकंड। पहले सारे प्रश्न हल कर लीजिए, व्याख्याएँ उसके बाद ही देखिए।