इस सेट का परिचय
इस सेट में 25 प्रश्न हैं, और हर प्रश्न दो कदम में हल होता है। टियर 1 में ऊँचाई के ज़्यादातर प्रश्न इसी तरह के आते हैं। कहीं दो बिंदुओं से दो कोण दिखते हैं, कहीं कुछ समय में हवाई जहाज़ या कार का कोण बदल जाता है, कहीं चबूतरे पर मूर्ति खड़ी है, तो कहीं इमारत की छत से मीनार देखी जा रही है।
इस सेट में कुछ भूलें बार-बार होती हैं। दोनों बिंदु एक ही ओर हों, फिर भी कोई दोनों दूरियाँ जोड़ देता है, या बिंदु विपरीत ओर हों, तो घटा देता है। कोई किमी/घंटा और मीटर/सेकंड को आपस में मिला देता है। और कोई वहाँ तिरछी लंबाई ले लेता है, जहाँ भूमि पर दूरी चाहिए थी।
पूरे सेट के लिए लगभग 25 मिनट रखिए। अगर 19 या उससे ज़्यादा प्रश्न सही हुए, तो आप अभ्यास सेट 3 के लिए तैयार हैं।