सेट का परिचय

इस सेट का स्तर असली टियर 1 की एक शिफ्ट जितना है। इसमें "संख्या किस प्रकार की है" वाले प्रश्न हैं, जो 2025 के पेपरों में बार-बार आए। इनके साथ लुप्त अंक, शेषफल, महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) वाले प्रश्न भी हैं, ठीक वैसे जैसे 2022 से 2024 तक के पेपरों में आए थे।

सारे 25 प्रश्न 15 से 18 मिनट में करने की कोशिश कीजिए। जिस प्रश्न का उत्तर तुक्के से दिया हो, उसके पास छोटा-सा निशान लगा दीजिए। बाद में निशान वाले प्रश्नों की व्याख्या ज़रूर पढ़िए, तुक्का सही निकला हो तब भी।