सेट का परिचय
इस सेट के प्रश्न पिछले सेट से कठिन हैं। कई प्रश्नों में दो नियम एक साथ लगाने पड़ते हैं। जैसे किसी संख्या में दो लुप्त अंक हों, तो 9 वाली जाँच और 11 वाली जाँच, दोनों साथ में करनी पड़ती हैं। या लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) वाले प्रश्न में शेषफल भी दिया होता है, और ऊपर से यह शर्त भी होती है कि संख्या 11 से विभाज्य हो।
कुछ प्रश्नों पर [Tier 2] लिखा है। इनमें ऐसे तरीके लगते हैं जिन पर प्रश्न केवल टियर 2 में आते हैं। अगर अभी आपकी तैयारी केवल टियर 1 की है, तो इन्हें बाद के लिए छोड़ सकते हैं।
पूरे सेट के लिए लगभग 30 मिनट रखिए। 18 या उससे ज़्यादा प्रश्न सही हों, तो समझिए कि आप इस अध्याय के PYQ सेटों के लिए तैयार हैं। तब "PYQ अभ्यास सेट 1" और "PYQ अभ्यास सेट 2" कीजिए।