PYQ अभ्यास सेट 1
इस सेट में त्रिकोणमिति के पैंतीस प्रश्न हैं, और सब SSC के पिछले पेपरों से लिए गए हैं। प्रश्न ठीक उसी रूप में दिए हैं, जैसे SSC ने पूछे थे। इनमें 13 प्रश्न CGL 2025 के हैं, 9 CGL 2024 के, 7 CGL 2023 के और 6 CGL 2022 के। हर प्रश्न के अंत में उस पेपर का नाम लिखा है, जिसमें वह आया था।
यहाँ अनुपात वाले प्रश्न ज़्यादा हैं। कहीं एक अनुपात दिया है और दूसरा पूछा गया है, तो कहीं त्रिभुज के भीतर अनुपात निकालने हैं। 90° से आगे के कोणों वाले प्रश्न भी काफ़ी हैं, और उनमें सबसे आम गलती उत्तर के चिह्न में होती है। साथ में कुछ प्रश्न रेडियन में बदलने के हैं, और दो प्रश्न अधिकतम मान (maximum value) के। आख़िरी प्रश्न टियर 2 से लिया गया है।
पूरे सेट के लिए लगभग 25 मिनट रखिए। कोई भी उत्तर देखने से पहले सारे प्रश्न हल कर लीजिए।