इस सेट का परिचय
इस सेट में 25 प्रश्न हैं, और हर प्रश्न में ज्यामिति का बस एक मूल नियम लगाना है। प्रश्न समांतर रेखाओं पर बने कोणों, बहुभुज के कोणों, सर्वांगसमता (congruence) के नियमों, केंद्रक (centroid), आधारभूत समानुपातिकता प्रमेय (basic proportionality theorem), जीवाओं और स्पर्शरेखाओं से लिए गए हैं।
प्रश्न किसी क्रम में नहीं हैं, सब मिले-जुले हैं। इसलिए हर प्रश्न में सबसे पहले यह तय कीजिए कि इसमें कौन-सा नियम लगेगा।
हर प्रश्न का एक कच्चा चित्र ज़रूर बना लीजिए, प्रश्न में चित्र न दिया हो तब भी। ज्यामिति में गलत गणना से उतनी गलतियाँ नहीं होतीं, जितनी गलत चित्र से होती हैं।
पूरे सेट के लिए लगभग 25 मिनट रखिए। पहले सारे प्रश्न हल कर लीजिए, व्याख्याएँ उसके बाद ही देखिए।
अगर 20 से कम प्रश्न सही हुए, तो जो प्रश्न गलत हुए, उनसे जुड़े खंड दोबारा पढ़िए। उसके बाद ही अभ्यास सेट 2 शुरू कीजिए।